अनुशासन सम्बन्धी नियम :-
1. समस्त छात्र/छात्रायें कालेज में पूर्णतः अनुशासन में रहते हैं और अनुशासन समिति द्वारा बताये गये सभी नियमों का पालन करते हैं।
2. यदि कोई विद्यार्थी अनुशासन हीनता करता है तो उसके विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जाती है।
3. प्रत्येक छात्र/छात्रा को कालेज यूनिफार्म में आना अनिवार्य है।
4. प्रत्येक छात्र/छात्रा को अपना परिचय पत्र लाना अनिवार्य है।
5. कालेज में मद्यपान, धूम्रपान व गुटखा, पान चबाना पूर्णतया वर्जित है।
6. कालेज में छात्र/छात्राओं को किसी प्रकार का संघ बनाने की अनुमति नहीं है।
7. कालेज में किसी भी प्रकार की रैगिंग, धार्मिक , जातिगत टिप्पणी करना पूर्णतया वर्जित है।
8. कालेज में मोबाइल फोन तथा कोई हथियार ले जाना एवं प्रयोग करना प्रतिबन्धित है।
9. समस्त छात्र/छात्राओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु अनुशासन समिति से मिलें तथा किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अन्तिम एवं सर्वमान्य होगा।