Manager Message

प्रबन्धक जी का छात्र-छात्राओं के लिए संदेश

                 प्रिय छात्र/छात्राएं,

                आज के प्रतिस्पर्धा भरे युग में सभी छात्र/छात्राओं को अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु निरन्तर जुटे रहने की आवश्यकता है, समय बहुमूल्य है। छात्र/छात्राओं को एक-एक क्षण का सदुपयोग करते हुए निरन्तर अपने विषयों का गहन अध्ययन करते रहना चाहिए, अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए अभ्यास कार्य बार-बार करते रहें, सभी छात्र/छात्रायें दिनचर्या का पालन करते हुए एकाग्रचित होकर अपना स्वाध्याय जारी रखें तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें    क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

                सभी छात्र/छात्रायें अपने माता-माता एवं गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करके अपने जीवन को उज्ज्वल बनायें।

                                  डा0 सत्यवीर गंगवार(प्रबन्धक )

  स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, मीरगंज बरेली