
प्रधानाचार्य जी का छात्र-छात्राओं के लिए संदेश
प्रिय छात्र/छात्राएं,
आज के चकाचौंध वातावरण में सभी छात्र/छात्राओं को स्व व्यवहार एवं मानवता की मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु निरन्तर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए गुरूजनों के मार्गदर्शन, दिनचर्या का पालन एवं एकाग्रचित होकर स्वाध्याय जारी रखेंगे, तो आपके अन्दर अवश्य ही निरन्तर नवीन ऊर्जा स्फुटित होती रहेगी और यही ऊर्जा आपके लक्ष्य को पूर्ण करने में प्रेरणा स्रोत के रूप में सहायक सिद्ध होगी ।
विद्यालय के वे समस्त छात्र/छात्राएं जिन्होंने परीक्षाफल की दृष्टि में, क्रीड़ा क्षेत्र में तथा शिक्षा के अन्य किसी क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है, स्वयं एवं विद्यालय को प्रशंसा का पात्र बनाया है । वे समस्त अभिभावक बन्धु जिन्होंने विद्यालय प्रगति में अपना योगदान दिया है और आज भी प्रयासरत् हैं आपका आभार प्रकट करते हुए हृदय से बधाई देता हूॅं।
विचारणीय वाक्य –
आप ऐसा व्यवहार दूसरों के प्रति न करें, जो व्यवहार आपको स्वयं अच्छा नहीं लगता है।
आदेश पाल गंगवार (प्रधानाचार्य)
स्वा0दया0सर0 वि0 मन्दिर इण्टर कालेज मीरगंज, बरेली